बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को जीव विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का निरीक्षण आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी से शिक्षक मोहित बाबू माहेश्वरी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य डॉ. रोहतास कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्देश दिए। प्रबंधक सुबीन मालपानी एवं कमेटी के सदस्य मुकुल मालपानी, उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, अंकित चौहान, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

