10:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फफूंदी वाली मिठाई खा गये स्वास्थ्य कर्मी ?

बदांयू 26 अक्टूबर।

बदायूं के बिल्सी में सरकारी अस्पताल में फफूंदी बाली मिठाई खा गये स्वास्थ्य कर्मी इसे खाने से अस्पताल परिसर में मौजूद मीडिया कर्मी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बताते हैं कि अस्पताल के नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और कई कर्मचारी फफूंदी बाली मिठाई खाने से प्रभावित हुए।

चार्ज लेने के बाद मीडिया कर्मियों को मुंह मीठा कराने को बाजार से अधीक्षक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने किसी कर्मचारी से मिठाई का डिब्बा मंगाया । एक मीडिया कर्मी ने फफूंदी देख कर मिठाई नहीं खाई, जबकि अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी मिठाई पहले ही खा चुके थे।

मिठाई खाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक और कर्मचारियों में खलबली मच गई।
चिकित्सा अधीक्षक ने कर्मचारियों को मिठाई का सेवन न करने की सलाह दी और मिठाई कहां से खरीदी गई इसका पता लगाने को कहा।
अस्पताल के सभी कर्मचारियों की जुबान पर यह बात है कि मिठाई दूषित थी और इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं।
डॉ. विवेक चौहान (बीएमएस, साई हॉस्पिटल बिल्सी) के अनुसार, फफूंदी, गंभीर अस्थमा के दौरे, लीवर की क्षति और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में फेफड़ों, त्वचा और अन्य अंगों में अवसरवादी संक्रमण हो सकते हैं।

खाद्य विभाग की लापरवाही के चलते नगर और क्षेत्र में कई दुकानदार मिलावट खोर हैं जिनके यहां मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलते हैं। दीपावली, भैया दूज और धनतेरस समेत अन्य मौके पर मिलावट खोर दुकानदारों ने भरपूर फायदा उठाया।
खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।

अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग व खाद्य विभाग उस दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं या यूं ही बात आई-गई हो जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस