2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – 35 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

बिल्सी – बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र से एक 35 वर्षीय
युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बरनी ढकपुरा निवासी सुखपाल सिंह 22 अक्टूबर को बिल्सी कस्बे से गायब हुए, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों की शिकायत पर बिल्सी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सुखपाल सिंह के भाई सुल्तान सिंह ने बताया कि सुखपाल 22 अक्ट्रबर को अपनी बाइक से बिल्सी आए थे। उन्होंने अपनी बाइक गांव के ही एक व्यक्ति को देकर उसे घर पहंचाने के लिए कहा था। इसके बाद सूखपाल सिंह घर नहीं लौटे।
परिजनों ने सुखपाल सिंह को सभी संभावित स्थानो पर तलाश किया. लेकिन उनका कोर्ड पता नहीं चला उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। इसके
बाद परिजनों ने बिल्सी कोतवाली में पुलिस को लिखित
शिकायत दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशूदगी का मामला दर्ज कर जांच पडताल शरू कर दी है।
पुलिस लापता युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही
है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.