11:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में नहाय-खाय से महापर्व छठ का आगाज

बदांयू 26 अक्टूबर।

बदांयू जिले में महापर्व छठ का कल से नहाय-खाय से आगाज हो गया है, जिसके साथ ही 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू हो गया है। यह पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसमें व्रती भगवान भास्कर की आराधना करते हैं।

नहाय-खाय के दिन व्रतियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर एक-दूसरे को महावर और पर्व के प्रतीक सिंदूर लगाकर अनुष्ठान में सहयोग किया।
व्रतियों ने लौकी की सब्जी, अरवा चावल, चने की दाल और आंवला की चासनी का सेवन किया।
इस दिन से ही व्रतियों के घरों में छठ के लोकगीत गूंजने लगे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

आज रविवार को खरना की खीर खाने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो जाएगा।
खरना के दिन व्रती रवियोग व सर्वार्थ सिद्धि योग में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी।
वही सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सुकर्मा योग में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
मंगलवार को त्रिपुष्कर व रवियोग के मंगलकारी संयोग में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय महापर्व का समापन पारण के साथ होगा।

लोगों की आस्था है कि छठ पर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है।
इस पर्व से व्रतियों पर छठी मैया की कृपा बरसती है और संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होती है। प्रत्यक्ष देवता सूर्य को पीतल या तांबे के पात्र से अर्घ्य देने से आरोग्यता का वरदान मिलता है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.