5:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन

बिसौली। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें एसडीएम राशि कृष्णा एवं एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने फरियादियों की समस्या सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपजिला अधिकारी व एसपी देहात ने कोतवाली परिसर में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी लंबित प्रकरण को लापरवाही के चलते लंबा न खींचा जाए। एसडीएम राशि कृष्णा ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि पेंडिंग शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई बरती जाती है तो संबंधित लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस