।
बदांयू 25 अक्टूबर।
बिल्सी में माहेश्वरी धर्मशाला के सामने नाले का जाल टूट जाने से स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पिछले आठ दिन से नाले का जाल टूटा हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का जाल टूटने से राहगीरों और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताया है। उनका कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
लोगों का कहना है कि नाले का जाल जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि दुर्घटना न हो।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com