।
बदांयू 25 अक्टूबर।
बदायूं में मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, जो रुहेलखंड के मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध है। यह मेला 1 नवंबर से 13 नवंबर तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
प्रसासन द्वारा की गई मेले की तैयारियां।
– प्रशासन ने 4 जोन और 7 सेक्टरों में मेला क्षेत्र को विभाजित किया है।
– सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 दरोगा, 50 हेड कांस्टेबल, 250 सिपाही, 50 महिला कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।
– मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण, सफाई, जल और बिजली व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
– घाटों का निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।
बदांयू में मेले का है बिषेश महत्व
– ककोड़ा मेला लगभग 500 साल पुराना है और रुहेलखंड के मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध है।
– मेले में ककोड़ देवी की झण्डी स्थापना और हवन पूजन के बाद मेला औपचारिक रूप से शुरू होगा।
– मुख्य स्नान 5 नवंबर को संपन्न कराया जाएगा।
इसे लेकर जिलापंचायत व पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com