बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक रहे डा.सुरेश चंद्र असावा की पत्नी वीना असावा का शुक्रवार को ह्दयगति रुक जाने से निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार कछला घाट पर किया गया। जहां उनके छोटे पुत्र साकेत असावा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, सभासद मनीष असावा, भुवनेश राठी, यतेन्द्र राठी, सौरभ वार्ष्णेय, नितिन आनंद, चौधरी राहुल वार्ष्णेय, संजीव राणा, सुनील कुमार आदि ने गहरा दुख जताया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

