बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एक युवक सात दिन पहले शाम को खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला और उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसको अपनी आसपास की रिश्तेदारी में काफी तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उसके पिता ने कोतवाली में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी कपड़ा विक्रेता मुकेश बाबू वाष्र्णेय पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र यशस्वी उर्फ नीलू वाष्र्णेय 16 अक्टूबर की शाम को खाना खाकर घर से टहलने की बात कहकर निकला था। जो 24 घंटे बीत जाने के बाद वापस नहीं आया। जिसके परिवार के लोग काफी चिंतित हो गए। जिसके बाद उन्होंने यशस्वी को आसपास अपनी रिश्तेदारी में काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com