चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने चार कार सवार लोगों को रोका शाम को थाने से छोड़ा जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा
थाना बिनावर क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा करने में पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों को पड़कर पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है वहीं शुक्रवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही एक गांव के चार लोगों को कार सहित रोक लिया और थाने ले गई। चर्चा है की पूरे दिन थाने में बैठा के रखा पुलिस के चाहतों के कहने पर पुलिस ने चार लोगों को शाम तक बैठा के रखा बाद में कुछ लोगों के कहने पर थाने से छोड़ दिया जिसकी क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है और पूछताछ करके थाने से छोड़ देती है उक्त संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया चार संदिग्ध लोगों को कर सहित पकड़ा था पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

