4:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

छात्र से मारपीट और अनैतिक हरकत का आरोप

कोरबा के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में शिक्षिका पर दूसरी कक्षा के छात्र से मारपीट और अनैतिक हरकत का आरोप

कोरबा के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4, गोपालपुर में शिक्षिका चंचल मैडम पर दूसरी कक्षा के छात्र शौर्य श्रीवास के साथ मारपीट और अनैतिक हरकत का गंभीर आरोप लगा है। बच्चे के पिता संजू श्रीवास ने जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर और दर्री थाना में शिकायत दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 14 अक्टूबर को शिक्षिका ने बच्चे पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर थप्पड़ मारे और 17 अक्टूबर को फिर धमकाया। परिजनों का कहना है कि बच्चा अब स्कूल जाने से डर रहा है। जिला शिक्षा विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस