2:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

नवनियुक्त मंडल आयुक्त से मिलकर प्रमुख समास्याओ को अवगत कराया

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी व जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव व युवाजिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने मंडल व जिले की प्रमुख समास्याओ को लेकर नवनियुक्त मंडल आयुक्त से मिलकर प्रमुख समास्याओ को अवगत कराया की बदायूं जिले की बिसौली तहसील में श्री जी कोल्ड स्टोर में किसानो से किराया व पल्लेदारी के नाम अबैध उगाही की जा रही है अगर कोई किसान अपनी समास्या किसी जिला उधान अधिकारी को बतायेगा तो कोल्ड स्टोर मालिक उसे मारेगा तथा अपने संरक्षित गुन्डो से हमला करा देगा सरकार द्वारा जो किराया सूची है उसे भी चस्पा करेगा मनमाने ढंग से किसानो से अबैध उगाही की जायगी अन्य भी कोल्ड स्टोर एंड आईस मालिको के द्वारा अबैध उगाही किराया व पल्लेदारी के नाम की जा रही जिससे पूरे जिले में किसानो का शोषण किया जा रहा है जो किसानो की अबाज को उठायगा तो कोल्ड स्टोर एंड आईस मालिक उस पर हमला करवा देगा तथा अन्य भी जिले की राजस्व से सम्बंधित विभिन्न समास्याओ को नवनियुक्त मंडल आयुक्त को अवगत कराया मा मंडल आयुक्त ने आश्वासन दिया की समस्त समास्याओ का निस्तारण संबंधित विभाग से जल्द कराया जायेगा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.