5:02 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में हर्षोल्लास के साथ मनाया भाईदूज का पर्व

बिल्सी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भाइयों को तिलक किया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और उन्हें आशीर्वाद दिया। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। भाई दूज के पर्व को लेकर नगर के बाजारों में काफी रौनक देखी गई। फल और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे जमकर बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिल्सी नगर के अंबियापुर, बदायूं चौराहा, रंजना तिराहा, सोमानी तिराहा और अटल चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.