।
बदांयू 23 अक्टूबर।
जिला जेल में आज भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें 328 बहनों ने जेल आकर अपने अपने भाईयों के तिलक कर गोला व मिठाई दी। वही भाइयों ने भी उन्हें आशीर्वाद के साथ यथा संभव दक्षिणा भेंट की।
जेल अधीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि आज सुबह ही बंदियों को भैयादूज पर अपनी बहनों से मिलवाने को इंतज़ाम किए गये। 328 बहनों ने आकर अपने भाईयों के तिल किया वहीं 70 से ज्यादा बच्चों ने भी अपने पिता व मांओं से भेंट की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
