10:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: अहमदनगर असौली गांव में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट

बिल्सी: क्षेत्र के अहमदनगर असौली गांव में मामूली कहासुनी के बाद आज गुरुवार सुबह के वक्त गांव के दबंगों ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में एक ही परिवार के महिलाओं समेत 6 लोग घायल हुए हैं। वहीं मामले की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा और पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अहमदनगर असौली निवासी हेमराज ने आरोप लगाते हुए बताया उनका भाई हरिशंकर शौच के लिए जा रहे थे, उन्होंने गांव के व्यक्ति से साइड में चलने के लिए कहा इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए अपने अन्य परिवार के लोगों को बुला लिया इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सोनपाल,हेमराज,परमानंद, हरिशंकर, सुधा देव,, हिमांशु के गंभीर चोट आई है। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेज पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया घायलों को अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले में जांच की जा रही है।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.