7:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, भाइयों के माथे पर तिलक लगा लंबी उम्र की कामना

अतुल वार्ष्णेय
बिल्सी:
बिल्सी नगर में भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर मंगलकामना की। भाई दूज को लेकर गुरुवार सुबह से नगर में तैयारियां शुरू हो गईं। जिन लोगों की बहनें घर पर ही थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर चौक तैयार किया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया।
बहनों ने गोला और मिठाई भी भेंट की। इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें अपनी ससुराल में थी, तो कुछ भाई बहन की ससुराल पहुंचे और वहीं बहन ने उनका मंगल तिलक किया।
सीताराम तिराहे से लेकर थाना मोड़ तक लंबा जाम लगा रहा,लोगो को निकलने में कड़ी मसक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन एक्सप्रेस