6:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दिनदहाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के घर में घुसे तीन चोर,एक को पकड़ा

बिल्सी
नगर पालिका बिल्सी अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के घर में तीन चोर दिनदहाड़े घर में घुस गए जिनमें से एक को पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर द्वारा रंगे हाथों तमंचा सहित पकड़ लिया । दो चोर आस पड़ोस के ही बताये जा रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर और पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर घर में अपनी पुत्रवधू बीना सागर के साथ थे बाकी का परिवार पुत्र सहित बरेली घूमने गया हुआ था दोपहर के 4 बजे पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर को छत के गेट खुलने की आवाज सुनाई दी, जिस पर ओम प्रकाश सागर ने आवाज देते हुए छत पर जीने में ऊपर चढ़े और उन्होंने देखा की छत पर तीन लोग अवैध तमंचों के साथ हैं उनको देख तीनों ने भागने का प्रयास किया। जिनमें से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है दिनदहाड़े घर में घुसाना पुलिस के लिए चुनौती का विषय है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, एक व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस