।
उझानी बदांयू 22 अक्टूबर।
सब्जी मंडी में सब्जी लेने आऐ लोगों की एक आढती से मोल-भाव को लेकर हुई मारपीट में 5 लोगों ने सब्जी व्यापारी को घायल कर दिया, पीड़ित की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सब्जी मंडी में सुबह सब्जी खरीदते वक्त आढती मुकब्वर पुत्र बेचें से ग्राहक ज़ीशान से भाव को लेकर चिक-चिक हो गई। ज़ीशान ने अपने साथी इंकार, बब्लू, चांद मोहम्मद व सलमान की मदद से मुकब्वर को बुरी तरह मारा-पीटा। व लोगों के इक्ट्ठा होते ही भाग गये।
पीड़ित की पत्नी रेशमा ने कोतवाली पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई को शिकायती पत्र दिया है पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

