आदर्श क्लब के तत्वाधान में लग रहे 38वें रामलीला महोत्सव की तैयारी पूरी,24 अक्टूबर से शुरू होगा देवोत्थान रामलीला मेला
उघैती
गांव खंडुआ के ठाकुरद्वारा मंदिर पर लगने वाले रामलीला मेला की तैयारी पूरी हो चुकी है। चरक झूले से लेकर मीना मार्केट में दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। मेला कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आदर्श क्लब के प्रबंधक पंडित राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने बताया, पिछले वर्षों की भांति इस बार भी भव्य देव उठान मेला एवं रामलीला नाटक मंचन का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार द्वारा किया जाएगा। उघैती रामलीला मेला 24 अक्टूबर से शुरू होकर आगामी 2 नवंबर को समापन होगा। बुधवार को उन्होंने मेला परिसर में नक्शे के आधार पर दुकान लगाने का दुकानदारों से आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल एवं व्यवस्था की तैयारी में जुटे लोगों से व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष पूर्व प्रधान करतार सिंह यादव ने बताया, मेले में सभी दुकानदारों को पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है। व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। इसके लिए आदर्श क्लब के सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस दौरान नितिन गुप्ता, जयप्रकाश उपाध्याय समेत मेला कमेटी के तमाम लोग मौजूद रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com