10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – दिवाली पर कपड़ों की दुकान में लगी आग

बिल्सी
नगर के मुख्य बाजार स्थित मनीष पाल वार्ष्णेय के फड़ पर नीरज देवल कपड़े की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की भांति दिवाली पर्व को देखते हुए वे शाम को अपनी दुकान बंद करके घर आ गए तभी रात के लगभग 8:00 बजे पड़ोसियों ने देखा कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है तुरंत इसकी सूचना पड़ोसियों ने नीरज देवल को को दी, तब तक अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया ।बमुश्किल पड़ोसियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने की प्रयासों के बावजूद दुकान में रखा कपड़ा जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक नीरज देवल ने बताया कि इस आगजनी में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस