7:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा नेता फीता काटकर आतिशबाजी बाजार का किया शुभांरभ

बिल्सी। नगर के दीननगर शेखपुर चौराहा निकट मैदान में लगाए गए आतिशबाजी बाजार का रविवार को भाजपा नेता सुधीर सोमानी ने फीता काट कर शुभांरभ किया। जिसके बाद यहां आतिशबाजी बिक्री शुरु की गई। बताते है कि पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष आतिशबाजी कम बिक रही है जबकि पिछली बार 20 से अधिक दुकानें लगी थी लेकिन इस बार 35 से अधिक आतिशबाजी की दुकान लगाई गई है। कम बिक्री होने के कारण दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। आतिशबाजी बाजार में फायर ब्रिगेड टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। टीम हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इधर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी आतिशबाजी विक्रेताओं को सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। सभी मानक पूरे करने के बाद आतिशबाजी दुकान लगाई गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस