7:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आश्रम के वृध्दों को कराया सहभोज

आश्रम के वृध्दों को कराया सहभोज
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं गुप्ता मेडिको संचालक रामप्रकाश गुप्ता ने रविवार को एकादशी के उपलक्ष्य तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को सहभोज कराकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए वृद्धों का आशीर्वाद लेना और उनकी सेवा करना बहुत जरुर है। इस मौके पर पुनीत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, ममता गुप्ता, वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस