बदांयू 19 अक्टूबर।
बदांयू दिल्ली हाईवे पर मुजरिया कोल्हाई के बीच दो कारें आपस में टकरा गई जिससे उझानी के चार बरेली के दो व विनावर के चार सहित एक दर्जन लोग घायल हो गये।
बताते हैं कि दिल्ली व गुजरात में मजदूरी करने वाले लोग दीपावली पर अपने घर आ रहे थे ईको व अन्य कार आपस में टकरा गई।
कारों की टक्कर में उझानी के मोहल्ला चटईया निवासी फूंदन 40,गुलशन 35, अरशद 15, चांद 10, सहित बिनावर के आराम सिंह 25, दानवीर 22, राहुल 18, अवनीश 20 के अलावा बरेली के फतेहगंज निवासी विपिन 26, गुरु 24 सहित एक दर्जन लोग घायल है गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा जहा से 4 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com