बिल्सी। माह के तीसरे शनिवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने यहां पहुंच कर जनता की शिकायतों को सुनकर गंभीरता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, बीडीओ शैली गोविल, मुनब्बर अली, प्रदीप सक्सेना, देवकीनन्दन झा, अगरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

