बिल्सी। शनिवार को धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य में इस्लामिया इंटर कॉलेज में दीपक व रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें में प्रथम स्थान कायनात व अलसीफा, द्वितीय स्थान जोया व इस्फ़ा तथा तृतीय स्थान पर सुरभि, अलीना, निशवा, शिफा रहीं। दीपक सजाओ में प्रथम रही इस्फ़ा, द्वितीय स्थान महेरा व तृतीय स्थान पर आलिशना रहीं। प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने छात्र छात्राओं को दिवाली पर्व पर सुरक्षित पटाखे व उनसे उचित दूरी बनाने रखने के बारे में बताया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जनाब नसीम राईन, अरुण कुमार आनन्द, कैलाश चंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मुनेंद्र माथुर, हरिसिंह, मोहित यादव, सोनू शर्मा, खुशबू खान, असफिया खान, मेहविश खान, मारिया राईन, शिवांगी सागर, गायत्री, राधा भारती आदि मौजूद रही।
इधर शिशु शिक्षा सदन स्कूल में भी रंगोली प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने रंगोलियों का निरीक्षण कर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान का चयन किया। जिसमें प्राची, प्रियंका, सिया, अंशिका ने प्रथम, शिखा, लक्ष्मी ,सेजल, तपस्या ने द्वितीय और साक्षी, तनु, दिव्या, सौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

