9:43 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगोली एवं दीये बनाकर दिया ‘ईको फ्रेंडली’ दीवाली का संदेश

मदर एथीना स्कूल में दीपावली के पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों हेतु ‘रंगोली’ प्रतियोगिता एवं ‘दीया मंेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित कला को निखारने एवं अभिरूचि उत्पन्न करना था जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों द्वारा सुंदर-सुंदर ज्यामितीय एवं विविध आकृतियों की कलाकृतियाँ बनाकर अपने कौशल का परिचय दिया गया साथ ही सभी को ‘ईको फ्रेंडली’ दीवाली बनाने का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में कौशल के साथ-साथ अपनी संस्कृति एवं पर्व-त्योहारों के प्रति जिज्ञासा तथा अभिरूचि उत्पन्न होती है। इसके अलावा अपनी जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का विकास भी होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.