आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में दीपावली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके श्रीगणेश लक्ष्मी पूजन किया गया। तत्पश्चात श्री गणेश, विष्णु जी, श्री रामचंद्र जी एवं हनुमान जी की आरतियों का गायन किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने दिवाली का महत्व बताते हुए कहा कि भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में दीपावली का व्यवहारिक, सामाजिक और धार्मिक दृष्टियों से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात हमें अन्धकार से प्रकाश की ओर एवं असत्य से सत्य की ओर जाना है। इसी के साथ उनके द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं तथा महर्षि विद्या मंदिर शिक्षा संस्थान की तरफ से सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को मिष्ठान एवं उपहार प्रदान किये गए। इसके पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ, इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com