।
बदांयू 18 अक्टूबर।
विद्युत निगम धनतेरस और दीपावली पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगा। इस बीच अगर कहीं फाॅल्ट की समस्या आएगी तो लाइनमैन तुरंत दूर करेंगे। ऊर्जा निगम के निर्देश के बाद अधिकारियों ने सभी लाइनमैन को त्योहारों में अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने का निर्देश दिया है।
सरकार की तरफ से सभी जिलों में रोशनी के पर्व पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश हुआ है। ऊर्जा निगम के निर्देशों के बाद लाइनमैनों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी सबस्टेशनों पर स्टाफ तैनात रहेगा और हेल्पलाइन नंबर सक्रिय होंगे। त्योहार पर जनपदवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com