11:39 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

रुदायन शोक में डूबा विकास पुरुष रज्जन लाल सागर नहीं रहे

रुदायन बदायूँ।
नगर पंचायत रुदायन ने आज अपने विकास पुरुष को खो दिया।
पूर्व चेयरमैन रज्जन लाल सागर जी का आज शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से दिल्ली एम्स में कैंसर का इलाज करा रहे थे। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
बहुजन समाज पार्टी शासनकाल में चेयरमैन रहते हुए उन्होंने रुदायन को विकास की नई दिशा दी थी कस्बे की अधिकांश सड़कें, नालियाँ और सार्वजनिक कार्य उन्हीं के कार्यकाल की देन हैं।
रज्जन लाल सागर का नाम रुदायन के इतिहास में विकास और जनसेवा के प्रतीक के रूप में सदैव अंकित रहेगा।
नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
गाँव-नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे ॐ शांति ॐ।

विज्ञापन एक्सप्रेस