11:12 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अब सरकारी अस्पतालों के भोजन की खाद्य विभाग करेगा जांच, सरकार ने दिया आदेश

बदांयू 17 अक्टूबर।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों, चिकित्सा इकाइयों और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों और उनके परिजनों को वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए हैं। अब सरकारी अस्पतालों के भोजन की भी जांच करेगा खाद्य विभाग।

अपर आयुक्त (प्रशासन) रेखा एस चौहान की तरफ से सभी जिलों में जारी पत्र में कहा गया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाओं से जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।

सभी सहायक आयुक्त (खाद्य) अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों के कैंटीन, भोजन कक्ष और भोजन तैयार करने वाले स्थलों का नियमित निरीक्षण करेंगे। साथ ही खाद्य पदार्थों और पके हुए भोजन के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.