11:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा बूथ अध्यक्ष डेढ़ साल से अपने पुत्र की तलाश में भटक रहा है इधर उधर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र सौंप कर लगाई गुहार

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात कर कार्यवाही का दिया आश्वासन

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरनी निवासी चरण सिंह बीजेपी बूथ अध्यक्ष अपने पुत्र भूपेंद्र की तलाश में पिछले डेढ़ वर्ष से इधर-उधर भटक रहा है। डेढ़ साल से पुत्र की सूचना न मिलने पर मां बिल्कुल वेसुध हो चुकी है। चरण सिंह ने एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को सौपा जिसमें कहा कि उसका पुत्र भूपेंद्र 27 अप्रैल 2024 को लगभग सुबह 7:00 बजे बिना बताए चला गया था वापस न आने पर परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई भी सूचना न मिली। 29 अप्रैल 2024 को थाना बिल्सी पर उपस्थित होकर गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस