11:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस ने घर से पकड़े पटाखे,कार्यवाही में जुटी

बिल्सी
नगर बिल्सी में बिल्सी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार आतिशबाजी की दुकानें चेक की जा रही है ।प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है ,किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए इसी क्रम में बिल्सी पुलिस ने नगर के मोहल्ला नंबर तीन से बिल्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक घर से पटाखे बरामद किए।जिससे नगर के सभी पटाखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में व्यापारी थाना परिसर पहुँच गए।बिल्सी पुलिस जांच में जुट गई।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पटाखे बरामद हुए है।जांच की जा रही है।अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस