11:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जनपद के विभिन्न स्कूल / क़ॉलेजों में पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरुक किया

जनपद के विभिन्न स्कूल/क़ॉलेजों में पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरुक किया गया।
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ महोदय की अध्यक्षता में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव / रोकथाम हेतु आज दिनांक 15.10.2025 को डीपॉल स्कूल व रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में आयोजित 69 वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 में अध्यापकों एवं बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तौर तरीके तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य प्रकार की साइबर ठगी से रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी साइबर क्राइम जागरुकता अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बिनावर श्री राजेन्द्र सिंह व थाना पर नियुक्त साइबर क्राइम टीम द्वारा रामस्वरूप दीपक इंटर कॉलेज करतौली, बिनावर जनपद बदायूं में तथा प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव श्री वेदपाल सिंह द्वारा लाला सियाराम गर्ल्स इण्टर कालेज कुंवरगांव में छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा अपील की गयी कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.