29 अक्टूबर को पूर्वाहन 10:00 से शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता


बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक क्षमता ,कल्पनाशीलता ,उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलाप एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास करते हुए ,प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रदेश के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब बदायूं के द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निकट डाइट बदायूं में कराया जाएगा। ।यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए बताया कि क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी श्री अविनाश राय से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस संबंध में क्लब के सचिव ,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के संस्था अध्यक्ष/प्रधानाचार्य /प्रधानाचार्या को निर्देश देते हुए कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा कम से कम एक विज्ञान मॉडल प्रत्येक संस्था द्वारा जिस पर अधिक से अधिक दो विद्यार्थी हो सकते हैं 29 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत करने हेतु लिखा है।
जनपद स्तर पर 15 उत्कृष्ट मॉडल चयनित कर मंडलीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए जाएंगे। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त मॉडल को रुपए 5000, द्वितीय स्थान प्राप्त मॉडल कोरुपए 3000 तृतीय स्थान प्राप्त मॉडल को रुपए 2000 और एक ₹1000 -1000के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
