5:42 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी हाइवे सहित मंडी समिति पर जाम प्रशासन की घोर लापरवाही – राजेश सक्सेना

प्रसाशन ने ध्यान ना दिया तो भाकियू करेंगी आंदोलन।

उझानी बदायूं 14 अक्टूबर।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने उझानी मंडी समिति पर जाम की स्थिति पर प्रशासन की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा उझानी मंडी समिति पर जाम की स्थिति यह है किसान अपनी फसल को बेच नहीं पा रहा है जाम लगने से आने जाने वालों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

जाम की स्थिति पर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उझानी मंडी समिति पर आंदोलन किया जाएगा बड़े अधिकारियों से भी आज मिलेंगे भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना उनके साथ ठाकुर रमेश सिंह फौजी पप्पू सैफी आरिफ गाजी बृजपाल प्रजापति साबिर हुसैन आदि लोग आज उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस