बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 निवासी बंटी के 20 दिन पूर्व पुत्र हुआ ,जिसको देखने उसकी मां शाहजहां बेगम पत्नी कल्लू मास्टर बिल्सी से मुरादाबाद गई हुई थी तभी मुरादाबाद में पहुंचने पर किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वे हॉस्पिटल के पास सड़क को पार कर रही थी तभी सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी उनके शव को बिल्सी लाया गया। बिना पोस्टमार्टम कराए उनके शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
इनके निधन पर शाहनवाज़ अल्वी सभासद,राजू शर्मा,रफीक मास्टर,डॉक्टर इकबाल, विक्रम माहेश्वरी,अनुज गोस्वामी,सलीम अल्वी आदि ने गहरा दुःख जताया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

