बिल्सी बदांयू 12 अक्टूबर।
बिल्सी कस्बे के बदायूं रोड पर बीती रात एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि बाइक सवार दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बिल्सी के अरमान व इरफान बीती रात बाइक से बदायूं रोड की तरफ गये कि अचानक बाइक में आग लग गई। उन्होंने कूदकर जान बचाई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर बैकार बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

