2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में व्यापारी नेता को आवारा सांड ने पटका, दिल्ली ले जाने की तैयारी

उझानी बदांयू 10 अक्टूबर।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी व्यापारी नेता महेश चंद्र गुप्ता 75 को बीती शाम दुकान से घर जाते वक्त नझियाई मोहल्ले में सडक पर घूमते आवारा सांड ने उठाकर पटक दिया। राहगीरों ने बामुश्किल सांड से बचाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया गया।

व्यापारी नेता के पुत्र मुनीश गुप्ता उर्फ टीटू गुप्ता ने बताया कि कल शाम वह घर से दुकान आने को पैदल निकले पंडित किशन चंद शर्मा की गली में गाय के पीछे पड़े सांड ने उठाकर पटक दिया। जिससे उनके कूल्हे मे गंभीर चोट आई है।

बदांयू व बरेली के चिकित्सकों को दिखाने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी है। कल उनके घायल होने के बाद व्यापारियों व मिलने वालों का उनके निवास पर तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.