5:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादियों ने तीसरी पुण्यतिथि पर नेता जी को किया याद

बिल्सी – समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री एवं उप्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर नगर बिल्सी में एमजेआर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेता जी के शुभचिंतक एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने बताया कि नेता जी से ही संघर्ष व हक की आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है। क्योंकि उन्होंने देश के वंचितों तथा पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के साथ सर्व समाज की हक व संघर्ष की आवाज उठाई थी। नगर अध्यक्ष कवींद्र सक्सेना ने कहा कि वर्तमान राजनीति में संविधान और आरक्षण छीनने की कोशिश की जा रही है।जबकि नेताजी मुलायम सिंह यादव पूरे संघर्ष के साथ संविधान और आरक्षण को बचाने की लड़ाई लड़ी। विधासभा सचिव डॉ देवेंद्र यादव ने कहा कि आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए को सम्मान, सुरक्षा और हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ी जा रही है। श्रद्धांजलि देने बालों में सोनू यादव तिलक सिंह यादव इकरार अहमद इल्याज खान अमजद खान रिहान अली महेश यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस