5:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश त्योहारों पर गश्त बढ़ाए पुलिस आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर लगाऐ रोक

बदांयू 10 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें आगामी दीपावली, धनतेरस, देव-दीपावली और छठ पूजा सहित सभी पर्वों के सुरक्षित और सुचारू आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अफसरों से बात की। कानपुर और अयोध्या में हुई धमाके की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने पटाखा बाजार पर नजर बनाए रखने को कहा। उन्होंने आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कहीं कोई अवैध तरीके से काम हो रहा तो कड़ी कार्रवाई करें। पर्व-त्योहारों का समय संवेदनशील होता है। अराजक तत्वों, उपद्रवियों और शोहदों को कड़ाई से रोका जाए। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाए, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय सुनिश्चित किया जाए। ट्रैफिक, विद्युत, स्वास्थ्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं बेहतर कर लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस