1:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में दंगल का आयोजन

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे 172 बां रामलीला दशहरा महोत्सव मेले में नारायणी मल्लकला विकास मंडल के अंतर्गत आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपनी मल्लकला का शानदार प्रदर्शन किया।दंगल में अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जेके सक्सेना, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, भाजपा नेता जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने संयुक्त रूप से पहलवानों की कुस्ती के लिए हाथ मिलवाया। कमेटी के कोआर्डिनेटर हितेंद्र शंखधार की तरफ से विजयी पहलवानों के लिए स्व0 पंडित तोताराम शंखधार स्मृति प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दंगल में पहलवानो की 18 कुश्ती हुई जिनमें दस पहलवान विजयी हुए आठ कुश्ती बराबर छूटी। पहलवानों ने अपनी मल्लकला से दर्शकों को मनमोहक कर दिया। दर्शकों ने भी तालीयां बजा कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दंगल अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, दंगल इंचार्ज थानेश्वर शंखधार, कोआर्डिनेटर हितेंद्र शंखधार, संजीव गुप्ता कोल्डस्टोर वाले, मनोज गुप्ता भट्टा वाले, विरेन्द्र कुमार बोबी पैट्रोल पम्प वाले, शैशव शंखधार, शिवम मित्तल, नोनू मित्तल, सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.