2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में विशेष जागरूकता अभियान

बदायूँ, दिनांक 09 अक्टूबर 2025 – रामनाथ राम नारायण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर (बदायूँ) में आज सरकार द्वारा आयोजित “सघन जागरूकता अभियान – समझदारी की बात सबके साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत HIV/AIDS विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला अस्पताल बदायूँ, डॉ. विनेश कुमार ने विद्यार्थियों को एड्स के कारण, लक्षण एवं निवारण के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे प्रभावी उपाय हैं।

इसके उपरांत एच.आई.वी. काउंसलर, जिला महिला अस्पताल, श्रीमती सुषमा सिंह ने अपने सुझावों के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं उझानी सी.एच.सी. से श्रीमती रेशमवती ने छात्र-छात्राओं को गर्भवती महिलाओं के संदर्भ में जानकारी दी कि वे किस प्रकार अपनी संतानों को एच.आई.वी. संक्रमण से सुरक्षित रख सकती हैं।

कार्यक्रम में एन.जी.ओ. लोक स्मृति सेवा संस्थान, बदायूँ से आए प्रोग्राम मैनेजर श्री सन्नी दुबे ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और युवाओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक उपाध्याय ने किया तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.