2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात, काली आखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

उघौती(बदायूं)उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में चल रहे श्री रामलीला मोहत्सव में मंगलवार को बैंड बाजे और काली अखाड़े के साथ भगवान श्री राम की भब्य बारात निकाली गई। इस दौरान बारात में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।बारात के कस्बा भ्रमण के दौरान बारात मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।इस दौरान पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था चक चौबंद रही जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाजार मलिक समाज सेवी ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान श्री राम का तिलक कर रामलीला ग्राउंड से बारात की शुरुआत की।बारात की अगुवाई धार्मिक धुने बिखरते बैंड के साथ भगवान श्री गणेश कर रहे थे।इसके पीछे बग्घी पर सवार श्री राम लक्ष्मण, नृत्य करते शिव पार्वती व नन्दी, नाग नागिन की झांकी व नृत्य करते राधा कृष्ण श्री राम के दरबार झांकी सहित दर्जनों सुसर्जित झांकियां बारात में शामिल थी।इसके अलावा अपने कला कौशल का प्रदर्शन करता काली अखाड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।बारात रामलीला मैदान से शुरू होती हुई सहसवान बिसौली रोड, महलोली रोड, होली चौक, डाकखाना रोड, रियोनाई रोड, भारद्वाज मार्केट,प्राचीन देवी मंदिर होते हुए वापस रामलीला मैदान में जाकर विसर्जित हुई। इस दौरान अंगुठी थाना प्रभारी अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ बारात में मौजूद रहे। बारात का आनंद उठाया इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह ,महाराज सिंह ,बलराम पाठक ,सुनील राणा, वंश गुप्ता, अमन कुमार, अंकित दीक्षित, लोकेश पाल,योगेश गिरी, तेजेंद्र सोलंकी, नितिन कुमार,रानू सिंह,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.