उझानी बदांयू 7 अक्टूबर।
आधार कार्ड लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है, नगर में सिर्फ पोस्टआफिस में ही नऐ आधारकार्ड बनाए व संशोधन कराऐ जाते हैं। डीएम साहब इक नजर तड़के से लाइन में लगे लोगों पर भी डाल लें, अगर वाकई में लोगों को दिक्कत नजर आऐ तो शहर में आधारकार्ड संशोधन को एक दो मशीनें ओर लगवा दें।
आधार कार्ड बनवाना व संशोधित कराना अब लोगों को सिरदर्द बन चुका है नगर के डाकघर में एक सप्ताह के टोकन लेने को आज सुबह 5 बजे से महिला पुरूष व बच्चों की घंटाघर चौराहे तक लाइन लग गई। भीड इतनी कि डाकघर में उपर जाने को धक्का मुक्की होने लगी, कर्मचारियों ने पुलिस की सहायता से लोगों को टोकन बांटे।
काफी समय से उझानी में सिर्फ डाकघर में ही आधारकार्ड बनाए जाते हैं,सेकडो देहात क्षेत्र के लोगों का टोकन लेने को हुजुम इकट्ठा हो जाता है। सुबह उठकर सीधे लोग लाइन में लगकर पहले टोकन पाते हैं, फिर निर्धारित तारीख को आकर आधारकार्ड से संबंधित कार्य निपटाते हैं। कुछ बिना टोकन के ही सिर्फ चार घंटे लाइन में लगकर मायूस होकर लोट जाते हैं। वजह एक दिन में 30 से 50 तक आधारकार्ड बन पाते हैं। एक सप्ताह के 350 जबकि लोगों की भीड़ हजारों की आती है।
आज आधारकार्ड संशोधन कराने आऐ लोगों में रामबती,ऊदल, रामेश्वर,सिमरन, बेबी, द्रौपदी,रेखा , राकेश आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर में एक दो जगह आधार कार्ड की मशीनों को लगवा दें जिससे लोगों को राहत मिल सके।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com