बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम दीन नगर शेखपुर निवासी छोटेलाल ने एक शिकायती पत्र बिल्सी पुलिस को सौपा जिसमें कहा कि उनका बेटा अपने पिता जो काफी समय से अनेको बीमारियों से ग्रसित है वह अपने बेटे के साथ 4 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के करीब दवा लेकर घर जा रहा था तभी रास्ते में मनोज एवं प्रेम बाबू ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घेर लिया और गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रार्थी डर की वजह से पीछे वापस लौट आया और अपने घर न जाकर पड़ोस के गांव नई पिन्डरी जाकर रुका। प्रार्थी ने दबंग प्रवत्ति के लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

