11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु उर्फ इशिका सिंघानिया ने किया दशहरा मेले का निरीक्षण, व्यापारियों से की मुलाकात

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु उर्फ इशिका सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ बरेली के केंट क्षेत्र में रोटरी क्लब मैदान में आयोजित दशहरा मेला का दौरा किया।

इस दौरान उनके साथ केंट विधायक संजीव अग्रवाल और उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी मौजूद रहे। अध्यक्ष इशिका सिंघानिया ने मेले में लगी विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से मुलाकात कर उनके हालचाल पूछे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मेले और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए हैं। व्यापारियों से निडर होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील भी की।

मेले के दौरे में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, संरक्षक जे. आर. गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, सदस्य डॉ. अखिलेश गुप्ता एवं रामकिशोर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.