5:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

घर के बाहर टहल रहे युवक पर आवारा सांड का हमला, पेट के नीचे आई गंभीर चोट

कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा सांड ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप पुत्र कृष्णपाल शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान रोड पर घूम रहे सांड ने अचानक उस पर धावा बोल दिया। सांड का सींग कुलदीप के पेट के नीचे जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में दर्जनों गौवंशीय पशु दिनभर घूमते रहते हैं, जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि गांव में स्थायी गौशाला संचालित है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यही सांड पहले भी विशाल और कल्लू नामक ग्रामीणों पर हमला कर चुका है, लेकिन विभाग अब तक संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।

रिपोर्टर – अनुज रस्तोगी, कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.