बदांयू 4 अक्टूबर।
शुक्रवार की रात मारपीट में अपने बेटे को बचाने आई महिला की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। घायल महिला की आज चंदोसी के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने चार नामजदों में दो को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फेजगंज बेहटा थाने के गांव मन्नू नगर में बीती रात आदित्य की गांव के ही अभय यादव,पूरन, अतुल यादव व जीतू से किसी बात पर लडाई हो गई।
बचाने आई नन्ही 50 पत्नी दोलत सिंह को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। मारपीट में गंभीर घायल होने पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से चंदोसी रैफर कर दिया। आज सुबह नन्ही की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह ने बताया कि बेटा सुनील की शिकायत पर चार नामजद में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है महिला को पोस्टमार्टम किया लिए बदांयू भेज दिया है।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी 
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com