उझानी बदांयू 4 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू निवासी संजीव कुमार की बेटी निधि ने दहेज में कार ना लाने पर पति सहित ससुराल के 7 लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निधि ने रिपोर्ट में लिखा कि उसकी शादी इसी बर्ष 20 अप्रेल को लोकेश सोलंकी पुत्र बुद्ध पाल निवासी गांव कुंवरपुर थाना सहावर जनपद कासगंज के साथ हुई थी। शादी के बाद ही कार की मांग को लेकर पति लोकेश, ससुर बुद्धपाल,सास राजेश देवी,देवर अभिषेक,ननद पवन, खुश्बू व गुंजन निवासी तरौली मथुरा आऐ दिन मारपीट करने लगे।
कई बार पंचायत हुई मगर आरोपी नहीं माने पिछले दिनों मारपीट कर पहने कपड़ों में घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com