बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में आत्महत्या करने जा रही किशोरी को यूपी 112 पीआरवी पर तैनात पुलिस ने बचा लिया। किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के इस सरानीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
शुक्रवार को उसहैत थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि एक किशोरी गंगा में डूबकर आत्महत्या करने जा रही है। सूचना मिलते ही यूपी 112 पीआरवी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियोें ने गंगा में डूबने जा रही 15 वर्षीय किशोरी को बचा लिया। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर किशोरी की मां ने उसको डांट दिया था, जिससे आहत होकर वह इस तरह का कदम उठा रही थी। पूलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को हिदायत देकर छोड दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com